बीजापुर कलेक्टर ने चार पोर्टाकेबिन अधीक्षकों का किया स्थानांतरण
इस फैसले से पोर्टाकेबिनों की कार्यप्रणाली में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। जिन चार अधीक्षकों को हटाया गया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके मूल संस्था में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। नए आदेश के अनुसार, जिन अधीक्षकों की नवीन पदस्थापना की गई है, उनमें सरस्वती पूनेम को उसूर पोर्टाकेबिन की अधिक्षिका नियुक्त किया गया है। महेश ध्रुव को मिरतूर पोर्टाकेबिन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थानेश्वर तोगर को सोमनपल्ली पोर्टाकेबिन में अधीक्षक बनाया गया है। वहीं आदित्य ठाकुर को भटवाड़ा पोर्टाकेबिन का कार्यभार सौंपा गया है। बीजापुर जिले में पोर्टाकेबिनों की गुणवत्ता और अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन समय-समय पर निरीक्षण और फेरबदल करता रहा है। इस हालिया कार्रवाई को भी इसी दृष्टिकोण से देखा जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधीक्षकों को अपने नवीन पदस्थानों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना होगा, ताकि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए।









