ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति की मौत

जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर यूपी निवासी दीपक (45) अपनी पत्नी कमलेश के साथ बाइक से किसी काम से ज्वालापुर से रुड़की जा रहे थे। जैसे ही वह बहादराबाद के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक काे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक टक्कर से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस में मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी है।