नक्सलियाें के ट्रेनिंग कैम्प व स्मारक ध्वस्त, हथियार-विस्फोटक बरामद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना तर्रेम क्षेत्र के कोमटपल्ली में जिला बल व केरिपु की 170वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने कोमटपल्ली के जंगलों की सघन तलाशी ली। इस दौरान बड़े-बड़े चट्टानों के बीच छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। कोमटपल्ली के जंगल-पहाड़ी से बरामद विस्फोटक एवं हथियार मे – भरमार बंदूक, बीजीएल राउंड एवं रॉड, बीजीएल पार्ट्स, विस्फोटक निर्माण सामग्री (पीईके, यूरिया, इलेक्ट्रिक वायर), एम्युनेशन पोच, आईईडी बनाने के लिए विभिन्न आकार के प्रेशर कुकर (10 लीटर, 5 लीटर, 3 लीटर), आरी ब्लेड, स्पीकर व नक्सल सामग्री बरामद किया गया है l