बस्तर जिले में इस वर्ष औसत से अधिक वर्षा दर्ज की गई
तोकापाल तहसील में अब तक 969.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो औसत का 138.8 प्रतिशत है। रभा तहसील में 13 अगस्त तक 944.8 मिमी वर्षा हुई है, जो पिछले 10 वर्षों के औसत 825 मिमी का 114.5 प्रतिशत है। बस्तर तहसील में 758.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, जो 10 साल के औसत 738.8 मिमी का 102.7 प्रतिशत है।
जगदलपुर तहसील में 878.7 मिमी वर्षा हुई है, जो औसत का 96 प्रतिशत है। बकावंड तहसील में 710.8 मिमी वर्षा हुई है, जो औसत का 84.2 प्रतिशत है। लोहंडीगुड़ा तहसील में 799.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो औसत का 95.2 है। बास्तानार तहसील में 888.4 मिमी वर्षा हुई है, जो औसत का 97 प्रतिशत है। नानगुर में 888.4 मिमी वर्षा हुई है, जो औसत का 97 है। भानपुरी में 694.3 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, जो औसत का 94 प्रतिशत है। करपावंड में 890 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो औसत का 101 प्रतिशत है।









