किरंदुल एनएमडीसी प्लांट के कन्वेयर बेल्ट में लगी आग, 200 मीटर कन्वेयर बेल्ट जलकर खाक

उल्लेखनीय है कि पहाड़ों से लौह अयस्क कन्वेयर बेल्ट की मदद से प्लांट का सबसे अहम हिस्से पर लौह अयस्क को पहाड़ों से नीचे लाया जाता है। किरंदुल से विशाखापटनम रेल मार्ग के माध्यम से और ट्रकों के माध्यम से देश भर में निर्यात होता है। इस लिहाज से कन्वेयर बेल्ट में आग लगने के बाद से सप्लाई चेन प्रभावित हो गई है। आगजनी 200 मीटर कन्वेयर ब्लेट के जल जाने से फिलहाल प्लांट का उत्पादन रुक गया है, जिससे करोड़ों के नुकसान का अनुमान है। हालांकि प्रबंधन जल्द ही उत्पादन दोबारा शुरू करने की कोशिश कर रही है।एनएमडीसी प्लांट में आगजनी की सूचना के बाद किरंदुल थाने में टीआई संजय यादव जवानों के साथ आगजनी वाले क्षेत्र पर पहुंचकर आगजनी के कारणों की जांच कर रहे हैं। टीआई संजय यादव ने बताया कि जिस क्षेत्र में बेल्ट पर आग लगी है, उस क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।