थाना प्रभारियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश
जारी आदेश के अनुसार, चारामा थाना प्रभारी जितेंद्र साहू को अब अजाक कांकेर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं दिलेश्वर चंद्रवंशी को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी ताड़ोकी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अच्युतचंद्र तिवारी को जीविशा पुलिस कार्यालय से प्रभारी बड़गांव थाना प्रभारी बनाया गया है। तेज कुमार वर्मा को ताड़ोकी से चारामा थाना प्रभार दिया गया है, जबकि मनोरमा रक्षित केंद्र कांकेर से प्रभारी जीविशा पुलिस कार्यालय कांकेर नियुक्त किया गया है।









