सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भारी भीड़
श्रावण मास के इस आखिरी सोमवार की पूर्व संध्या पर हरिद्वार में बिजनौर, नजीबाबाद, धामपुर, मुरादाबाद, लखनऊ व पूर्वी उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में शिव भक्त गंगाजल लेने पहुंचे थे और कल शाम से ही इनका जाना प्रारंभ हो गया था। आज सवेरे भी हजारों कांवेडियो ने शिव मंदिर में जल चढ़ा कर अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन ने सभी मंदिरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।









