ऑपरेशन महादेव : आतंक पर करारा प्रहार, मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाबलों के साहस को किया नमन

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि, ऑपरेशन महादेव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प का सशक्त परिणाम है। भारतीय सेना के जवानों का पराक्रम हर देशवासी के हृदय में विश्वास और गर्व की भावना भर देता है। सेना का यह ऑपरेशन मात्र एक कार्रवाई नहीं यह संदेश है उन सभी दुश्मनों को, जो भारत की भूमि पर आतंकी मंसूबे लेकर आते हैं।