छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अफसरों का किया तबादला, नम्रता जैन काे रायपुर अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी
जारी सूची के अनुसार नम्रता जैन को रायपुर अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है। हेमंत नंदनवार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद , मुकुंद ठाकुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुकमा , नम्रता चौबे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीजापुर, प्रखर चंद्राकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद की जिम्मेदारी साैंपा गया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर से जारी आदेश के अनुसार ये बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।









