राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए केन्द्रीय विद्यालय हरदोई की टीम घोषित
केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद राशिद ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता की तैयारी के लिए 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, हरदोई में लगाया गया था। इस कैंप में वरिष्ठ कोच देवेश मिश्रा ने खिलाड़ियों को प्रतिदिन कबड्डी के नियम, रणनीतियां और तकनीकी कौशल सिखाए। इसके साथ ही अभ्यास के माध्यम से खिलाड़ियों की कमियों की पहचान कर उन्हें सुधारने पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने बताया कि शिविर के संचालन में विद्यालय के मुख्य शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षक तथा कोच नवींद्र की अहम भूमिका रही। कोच नवींद्र के नेतृत्व में चयनित टीम बेंगलुरु जाएगी। इस प्रशिक्षण में विद्यालय के सीनियर अंडर-17 कबड्डी खिलाड़ी विशाल यादव और उत्कर्ष यादव ने भी सक्रिय सहयोग दिया।









