दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र 04 अगस्त से, पहली बार पूरी तरह पेपरलेस होगा सेशन

पेपरलेस व्यवस्था के तहत विधानसभा के सदस्यों से कहा गया है कि वे अपने सभी नोटिस, सवाल और प्रस्ताव अब केवल एनईवीए पोर्टल पर ही जमा करें। नियम 280 के तहत अगर कोई सदस्य विशेष विषय पर चर्चा करना चाहता है, तो उन्हें उस विषय का नोटिस पहले दिन शाम 5 बजे तक पोर्टल पर देना होगा। हर दिन ऐसे विषयों में से 10 को लॉटरी के जरिए चुना जाएगा, जिसकी प्रक्रिया सुबह 11 बजे सचिव कक्ष में होगी।

अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सदस्य अपने मुद्दों को छोटे, स्पष्ट और एक विभाग से संबंधित रखें कि उनके प्रश्न या मुद्दे सिर्फ 8 से 10 पंक्तियों में हों। सदन में चर्चा भी सिर्फ उन्हीं बातों तक सीमित रहे जो पहले से दी गई हों।

डिजिटल प्रक्रिया में किसी को परेशानी न हो, इसके लिए विधानसभा में एक सहायता केंद्र भी बनाया गया है जो हर कार्यदिवस सुबह 9:30 से शाम 06 बजे तक खुला रहेगा।