बीईओ कार्यालय में फंदे पर लटका मिला सफाईकर्मी के बेटे का शव, आत्महत्या का कारण अज्ञात
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश की मां लक्ष्मी यादव हड़ताल पर गई थी, जिसके चलते सतीश पिछले तीन-चार दिनों से बीईओ कार्यालय में काम करने आ रहा था। उसी के पास कार्यालय की चाबी थी। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात सतीश ने कार्यालय में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सतीश की छह महीने पहले ही शादी हुई थी।
सोमवार सुबह दफ्तर खुलते ही कर्मचारियों को सतीश का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। गुरूर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।









