विधायक ने वृद्धावस्था और विधवा पेंशन प्रमाण पत्र वितरित किए
विधायक ने वृद्धावस्था और विधवा पेंशन प्रमाण पत्र वितरित किए
पूर्वी सिंहभूम, 28 जून (हि.स.)।जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 111 और विधवा सम्मान पेंशन योजना के तहत दो, इस प्रकार कुल 113 पेंशन प्रमाण पत्रों का वितरण किया।
पेंशन प्रमाण पत्रों का वितरण कदमा, सोनारी, साकची और बिष्टुपुर क्षेत्र के पेंशनधारकों के बीच किया गया। बारिश के कारण कई लोग प्रमाण पत्र लेने नहीं पहुंच पाए।
दिव्यांगजन के प्रमाण पत्र बनकर तैयार हैं, जिन्हें उनके आवास पर भिजवाने की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम का संचालन विधायक सरयू राय के जन सुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर बीरेंद्र सिंह, अमित शर्मा, सन्नी सिंह, आदित्य मुखर्जी और नीरज सिंह भी उपस्थित थे।
—————









