डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी काे श्रद्धांजलि अर्पित कर भाजपा ने मनाया बलिदान दिवस

डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी काे श्रद्धांजलि अर्पित कर भाजपा ने मनाया बलिदान दिवस

जगदलपुर, 23 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने आज सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताये मार्ग पर चलने व उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करने कहा । भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मरण करते हुये कहा कि आज का दिन भारतीय जनता पार्टी बलिदान दिवस के रूप में मनाती है। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा देश सहित राज्यों में सत्तासीन है । जो हमारे महापुरुषों की तपस्या व बलिदान के कारण ही संभव हो पाया है । डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपना कर, उनके विचारों को साकार रूप प्रदान करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है । भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पण भाव से उनके आदर्शों पर चल कर कार्य करे।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि भाजपा को निरंतर आगे बढाने में संगठन को दिशा प्रदान करने वाले हमारे पुरोधाओं का ही समर्पण है । आज बलिदान दिवस पर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पुण्य स्मरण कर राष्ट्र हित व जन हित में सतत कार्य करने का संकल्प ले और संगठन को सशक्त बनाने के लिये कार्य करे।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने भी संबोधन दिया व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन में प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन रजनीश पाणिग्रही ने किया व आभार प्रदर्शन योगेन्द्र पाण्डेय ने किया। इस दाैरान विद्याशरण तिवारी, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, सफीरा साहू, सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र बाजपेयी, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, अविनाश श्रीवास्तव, शशिनाथ पाठक, संजय चंद्राकर,अतुल सिम्हा, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, बृजेश शर्मा, रंजीत पाण्डेय, निर्मल पाणिग्रही, दिगम्बर राव, बृजेश भदौरिया, विक्रम सिंह यादव, राणा घोष, संतोष बाजपेयी, सूर्य भूषण सिंह, अविनाश सिंह,अभय दीक्षित,दिलीप झा, राजपाल कसेर, हरीश पारेख, रोहित त्रिवेदी, श्रीपाल जैन, रूपेश जैन, रौशन झा, संतोष गौर, आशू त्रिवेदी,राकेश तिवारी, परेश ताटी, आशुतोष पाल, विनायक बेसरा,सुनील दास, राजेश दास, त्रिवेणी रंधारी, आशा साहू, उमा मिश्रा, रौशन सिसोदिया, ममता राणा, कलावती कसेर, माहेश्वरी ठाकुर, बिजली बैद, गीता नाग, बसंती समरथ, श्वेता बघेल, रीतेश सोनी, दिलीप सुंदरानी,सतीश बाजपेयी, पितामह नायक आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

—————