लावारिश शवों की अस्थियां मोक्ष की राह पर रवाना
लावारिश शवों की अस्थियां मोक्ष की राह पर रवाना
जोधपुर, 23 जून (हि.स.)। हिन्दू सेवा मण्डल का एक दल सोमवार को रेल मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हुआ, जहां 25 जून को 1121 लावारिस अस्थियों का मां गंगा की गोद में विसर्जन होगा।
मंडल के प्रधानमंत्री विष्णुचंद्र प्रजापत ने बताया कि हिंदू सेवा मंडल गत 100 वर्षों से मानव मात्र की सेवा में समर्पित है और अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। मंडल अपने विभिन्न सेवा कार्यों के साथ समस्त पुलिस थानों एवं अस्पतालों से प्राप्त लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करते हुए अस्थियों के मोक्ष के लिए मां गंगा की गोद में हरिद्वार में विसर्जन करता है। इस बार मंडल का 21 सदस्यीय शिष्टमंडल सोमवार को 1121 लावारिस अस्थियों को लेकर रवाना हुआ। इस अवसर पर मण्डल के प्रधान महेश कुमार जाजडा, उप्रपधान लख्मीचंद किसनानी, भेरूप्रकाश दाधीच, कोषाध्यक्ष कैलाश जाजू, संस्कार मंत्री राकेश गौड, प्रेमराज खिवसरा, दिनेश रामावत, ताराचंद शर्मा, नरेन्द्र सिंह गहलोत, महेन्द्रसिंह तंवर, यतिन्द्र प्रजापत, सुरेन्द्रसिंह सांखला, हन्वतराज, राजेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।









