बलरामपुर : बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

बलरामपुर : बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

बलरामपुर, 6 जून (हि.स.)। जिले के रामानुजगंज थाने में आज शुक्रवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक बकरीद त्योहार के मद्देनजर आहूत की गई थी। बैठक की अध्यक्षता रामानुजगंज थाना प्रभारी अजय साहू और नायब तहसीलदार दिनेश नरेटी ने की।

उन्होंने लोगों से अपील की कि, शनिवार को बकरीद त्योहार पर दोनों समुदाय के लोगों को शांति और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने बताया आवश्यतानुसार प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

बैठक में शैलू गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, अरुण केशरी, सीताराम केशरी, अजय गुप्ता, अश्विनी गुप्ता, संतोष यादव, उज्जवल तिवारी, विष्णु पांडेय, विकास गुप्ता, अर्जुन दास एवं दोनों समाज के जनप्रतिनिधि और प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।