सीडीओ ने डीपीआरओ से मांगा शिकायतों का लेखा-जोखा

सीडीओ ने डीपीआरओ से मांगा शिकायतों का लेखा-जोखा

मुरादाबाद, 06 जून (हि.स.)। मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने शुक्रवार को पत्र जारी करके पंचायती राज विभाग का लेखा जोखा मांगा है। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) वाचस्पति झा से बिना शपथ पत्र की आने वाली शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट के साथ ग्राम प्रधानों और सचिवों के खिलाफ 2016 से अब तक लंबित ऑडिट के मामले निस्तारित न होने की वजह पूछी है। सीडीओ ने डीपीआरओ को पत्र लिखकर विभाग से जुड़ी समस्या और शिकायतों को लेखा जोखा मांगा है। उनका कहना है कि ग्राम पंचायतों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण कर शिकायतकर्ता को जरूर बताएं।