बस अड्डा व रेलवे स्टेशन के पास अश्लील इशारे कर रही दो महिलाएं गिरफ्तार

बस अड्डा व रेलवे स्टेशन के पास अश्लील इशारे कर रही दो महिलाएं गिरफ्तार

हरिद्वार, 9 मई (हि.स.)। हरिद्वार में बस अड्डा और रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों को अश्लील इशारों के माध्यम से आकर्षित कर वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने वाली दो महिलाओं को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टेशन और रेलवे गेट के पास कुछ बाहरी महिलाएं अश्लील इशारे कर यात्रियों को बहकाने का प्रयास कर रही हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ा। पकड़ी गई महिलाएं कनखल थाना क्षेत्र के जुमालपुर कलां झण्डा चौक निवासी बतायी गयी हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

—————