नाहन में 5. 7 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

नाहन में 5. 7 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

नाहन, 06 मई (हि.स.)। सिरमौर जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस की एसआईयू टीम गश्त के दौरान जब्बल का बाग बाईपास पर पहुंची जहां उन्हें मादक पदार्थ की सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नवदीप प्रीतम पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी गांव जब्बल, तहसील व डाकघर नाहन, के कब्जे से 5.7 ग्राम चिट्टा (हेरोइन जैसा मादक पदार्थ) बरामद किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की गई है।

—————