नगर निगमों में की गई प्रशासकों की नियुक्ति, अधिसूचना जारी
नगर निगमों में की गई प्रशासकों की नियुक्ति, अधिसूचना जारी
रायपुर, 1 जनवरी (हि.स.)। नगरीय प्रशासन विभाग ने अगले दस दिनों में निर्वाचित सभाओं के कार्यकाल खत्म हो रहे निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति कर दी है। सभी निगमों में कलेक्टर प्रशासक होंगे। इन निगमों की सभाओं का कार्यकाल 3 से 9 जनवरी के बीच खत्म हो रहा है।इन निगमों की निर्वाचित परिषद का कार्यकाल अलग-अलग तारीखों में समाप्त हो रहा है। परिषद का कार्यकाल समाप्त होते ही, दूसरे दिन से प्रशासक अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।प्रशासकों की यह नियुक्ति तब तक जारी रहेगी जब तक नई निर्वाचित परिषद का गठन नहीं हो जाता। प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि, बीते दिनों डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा था कि, राज्य में नगरीय निकाय चुनाव ईव्हीएम से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। लेकिन परिस्थितियां बता रही हैं कि, अभी तुरंत चुनाव संभव नहीं है। लिहाजा, 5 जनवरी के बाद निकायों को चलाने के लिए सरकार को प्रशासकों की नियुक्ति करनी ही होगी। क्योंकि कई नगर पालिका और निगम के कार्यकाल 5 जनवरी को खत्म हो रहे हैं।पूर्व में घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया 27 दिसंबर को पूरी होनी थी, लेकिन अब इस प्रक्रिया को 7 जनवरी को पूरा किया जाएगा।









