कंपनी के एजेंट ने आठ किसानों को बेची पुरानी हार्वेस्टर मशीन, किसान परेशान
कंपनी के एजेंट ने आठ किसानों को बेची पुरानी हार्वेस्टर मशीन, किसान परेशान
कांकेर, 1 जनवरी (हि.स.)। जिले के आठ किसानों ने वीर कंपनी की हार्वेस्टर मशीन खरीदी है, एक मशीन की कुल कीमत 25 लाख रुपये है। किसानों ने जब से मशीन खरीदी है तब से रोजाना मशीन खराब हो रही है। मशीन बनवा-बनवाकर किसान बेहद परेशान हो गए हैं। किसानों का आरोप है कि कंपनी के एजेंट ने उन्हें पुरानी मशीन थमाकर उनके साथ धोखा किया है, जिससे वह आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हो गए हैं। बैंक से फाइनेंस कराकर खरीदी मशीनों की राशि जमा करने में सभी असमर्थ हैं। उन्होंने मांग की है कि किसानों के साथ हुए इस धोखे के खिलाफ कार्रवाई की जाए साथ और उन्हें राहत प्रदान की जाए। पीड़ित किसानों ने आज इसकी शिकायत प्रशासन और पुलिस से की है।
—————









