नक्सलियाें के कोर इलाके कोंडापल्ली में सुरक्षाबलों ने नया कैंप किया स्थापित

नक्सलियाें के कोर इलाके कोंडापल्ली में सुरक्षाबलों ने नया कैंप किया स्थापित

बीजापुर , 17 नवंबर (हि.स.)। जिले के उसूर ब्लॉक के अंतिम छोर पर नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन का कोर इलाका माने जाने वाले कोंडापल्ली में सुरक्षाबलों ने अपना नया कैंप स्थापित कर दिया है।

इस घुर नक्सल प्रभावित अंदुरुनी क्षेत्र कोंडापल्ली में नक्सल उन्मूलन व विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए बस्तर आईजी सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ डीआईजी देवेंद्र सिंह नेगी, बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जिंतेंद्र कुमार यादव एवं सीआरपीएफ कमांडेंट के निर्देश एवं मार्गदर्शन पर राज्य सरकार से संचालित नियद नेल्लानार योजना के तहत नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन के सुरक्षित माने जाने वाले कोर क्षेत्र कोंडापल्ली में बीते दिनों सुरक्षाबलों का नया कैंप स्थापित कर दिया गया है। नया कैंप लगने से यहां नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में मदद मिलेगी, साथ ही कैंप खुलने से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ स्थानीय ग्रामीणों को मिलेगा।

—————