मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आठ को तरहसी में करेंगे चुनावी सभा: शशिभूषण 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आठ को तरहसी में करेंगे चुनावी सभा: शशिभूषण 

पलामू, 6 नवंबर (हि.स.)। पलामू जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों के द्वारा जनसभा करने का सिलसिला शुरू होने वाला है। पांकी विधानसभा क्षेत्र के तरहसी (ब्लॉक के बगल में) मनगड़िया मैदान में 8 नवम्बर को पूर्वाह्न 11 बजे से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनसभा को संबोधित करेंगे। बुधवार को लेस्लीगंज स्थित मौर्या फार्म हाउस में क्षेत्रीय निवर्तमान विधायक एवं पांकी से भाजपा उम्मीदवार डा. शशिभूषण मेहता ने इस संबंध में जानकारी दी। विधायक ने कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आम लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया।

इससे पहले पांकी विधायक ने पांकी विधानसभा क्षेत्र के पांकी-डालटनगंज मार्ग पर गजबोर में भारतीय जनता पार्टी के पांकी मंडल कार्यालय का उद्घाटन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, भाजपा उम्मीदवार डॉ शशि भूषण मेहता, मंडल अध्यक्ष शत्रुध्न सिंह, लवली गुप्ता ने संयुक्त रूप फीता काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया।

मौके पर विधानसभा चुनाव प्रभारी अशोक शर्मा, भाजपा नेत्री सह प्रदेश प्रवक्ता मंजुलता दुबे ओबीसी जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद, मिंटी वर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीलम देवी, पांकी मंडल मंत्री रीमा शर्मा, लिरिक सिंह, मंडल महामंत्री श्यामनंदन ओझा, संकेश्वर सिंह, समाजसेवी अनुप गुप्ता, सत्यनारायण यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

—————