सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल
सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल
चतरा, 6 नवंबर (हि.स.)। सिमरिया-चतरा मुख्य मार्ग में अनुमंडल कार्यालय के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार की है।
घायलों को आसपास के लोगों ने आनन फानन में सिमरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराये। घायल युवक की पहचान रवि कुमार और नितेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों सिमरिया थाना क्षेत्र के बानासाड़ी व बन्हे गांव के रहने वाले हैं।
—————









