डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में सर्व सुविधा युक्त अटल उद्यान का हुआ लोकार्पण
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में सर्व सुविधा युक्त “अटल उद्यान” का हुआ लोकार्पण
जगदलपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के मोहन नगर में नव निर्मित सर्व सुविधा युक्त अटल उद्यान का उद्घाटन का आज साेमवार काे महापौर सफीरा साहू और वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने किया। इस अवसर पर,बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्याशरण तिवारी, श्रीनौवास मिश्रा, रजनीश पाणिग्रही, बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता , बीजेपी पार्षद दल व एमआईसी सदस्य और निगम आयुक्त हरेश मंडावी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी सम्मिलित हुए। इस दौरान आयोजित सभा में महापौर सहित अन्य अतिथियों का मोहन नगर विकास समिति के पदाधिकारी, मैत्री संघ के अध्यक्ष दीपक घोष सहित पदाधिकारियों,बंगीय समाज के अध्यक्ष मनोरंजन राय सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पहार से स्वागत किया। इससे पहले बंगाली साड़ी ड्रेस कोड में पहुंची वार्ड की महिलाओं ने अतिथियों पर प्रवेश द्वार से अटल उद्यान तक पुष्य वर्षा ,दीपक और शंखनाद कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने पार्षद संजय पांडे की जमकर प्रशंसा की और कहा कि भाजपा में संजय पांडे की ऊर्जा हमें प्रेरणा देती है। संजय पांडे के पास वार्ड और नगर के विकास के लिए स्पष्ट कार्ययोजना है।उन्हाेने कहा कि संजय पांडे एबीवीपी के समय से जुझारू प्रवृत्ति के उनके पास 10 वर्ष निगम में नेता प्रतिपक्ष रहने का अनुभव के साथ एमआईसी सदस्य अनुभव भी है।अटल उद्यान के रूप में आप उनकी कार्य क्षमता का एक छोटा नमूना देख रहे हैं । महापौर ने नवनिर्मित अटल उद्यान की प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए कृतसंकल्पित है। अटल उद्यान वार्ड वासियों को स्वस्थ रखने में सहायक होगा।
महापौर सफीरा साहू ने कहा कि जगदलपुर के पूरे 48 वार्डों में निगम के द्वारा विधायक निधि और प्रदेश सरकार की सहायता से लगातार विकास कार्य जारी हैं । सड़क , नाली, पुल पुलिया और स्वच्छ पेयजल के लिए कार्य किए जा रहे हैं । भविष्य में होने वाले कार्यों की भी कार्ययोजना तैयार है । प्रदेश सरकार की सहायता और विधायक किरण देव के मार्गदर्शन में जगदलपुर नगर निगम नए विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड पार्षद और प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडे ने कहा कि बीजेपी सरकार विकास कार्यों को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण देव और महापौर सफीरा साहू का आभार का व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक और महापौर की सहायता से ही अटल उद्यान का निर्माण पूरा हो सका। संजय पांडे ने कहा कि अटल उद्यान में उच्च गुणवत्ता का ओपन जिम स्थापित किया है, जिससे वार्ड वासियों निःशुल्क इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों प्रेरणा और परिश्रम से तथा विधायक और महापौर के सहयोग से इस उद्यान का निर्माण पूरा हो पाया है। जगदलपुर में विकास कार्यों को गति प्रदान करने उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने हाल ही में 6 करोड़ से ज्यादा राशि प्रदान करने की अनुशंसा कर दी है। संजय पांडे ने आयुक्त हरेश मंडावी की प्रशंसा करते हुए कहा कि आयुक्त हरेश मंडावी ने हर समय और आवश्यक दिशा-निर्देश और अपेक्षित सहयोग प्रदान किया ,जिससे अटल उद्यान का निर्माण पूरा हो पाया। मोहन नगर विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र पांडे ने अटल उद्यान में स्थापित ओपन जिम की गर्मी और बारिश से सुरक्षा के लिए शेड निर्माण की मांग की जिसकी प्रस्तावित लागत 10 लाख रुपये है, साथ ही उन्होंने आठ लाख रुपये की प्रस्तावित लागत से एक हाई मास्क सोलर लाइट की मांग भी की। अटल उद्यान के निर्माण के लिए लगभग 56 लाख रुपये लागत राशि खर्च की गई है।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य दयावती देवांगन,निर्मल पाणिग्रही, श्वेता बघेल और नेहा ध्रुव मौजूद रहे । वहीं पार्षदों में राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, ममता पोटाई, नीलम यादव, महेंद्र पटेल , शंभू नाग, धनसिंह नायक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में अविनाश श्रीवास्तव, ब्रिजेश भदौरिया , रंजित पांडे ,योगेश शुक्ला,शशिनाथ पाठक,योगेश ठाकुर,संतोष बाजपेई,रिंकू पांडे उपस्थित रहे। वहीं श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड से सी एल श्रीवास्तव, सत्यनारायण चांडक, किसान बसरानी, डी सोमैया ,गोबिन्द चंद्रपाल, मिलिंद वन्दना राठौर, जोगेश राय, सुकुमार धर, वीरेंद्र नंदी, सुप्रियो मुखर्जी,सूरज श्रीवास्तव, गोविंद वर्मा, प्रवीर पाल, आशीष चौधरी, प्रवीण श्रीवास्तव, चंद्रशेखर यादव, अबीर बनिक,प्रदीप अग्रवाल ब्रजेश चौहान, अनीता कुंडू, कोनिका सरकार, रेनू राय,सीमा लाहा, मुन्नी सिंह, आलू नंदी, दीपाली शर्मा,श्वेता श्रीवास्तव, एकका सिंह, रितिका तालुकदार सरिता धर,ममता नाग, पूजा अवस्थी, संगीता जैन,वन्दना पांडे,पूनम सिंह, सुजाता पाल, सुषमा उड़ावाल, पिंकी यादव, सुषमा उन्ड्रा, मधु श्रीवास्तव, रंजीता महापात्र, शुभ्रा दास और अंजू शुक्ला सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर देवेंद्र देवांगन ने किया।
—————









