प्रखंडों में छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
प्रखंडों में छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
खूंटी, 26 अक्टूबर (हि.स.)। स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले में लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जिले के सीभी छह प्रखंडों के विद्यालयों में अध्यनरत छात्र- छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गइ।
बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर स्लोगन और नारे लगाकर क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। रैली में छात्र-छात्राओं द्वारा 13 नवंबर को खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्र में होनेवाले मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।
—————









