पुलिस ने 24 घंटे में हत्यारोपित को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 24 घंटे में हत्यारोपित को किया गिरफ्तार

जालौन, 24 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना नदीगांव पुलिस टीम ने गैर इरादतन हत्या के मामले में अभियुक्त जयसिंह जाटव को 24 घंटे के भीतर गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। बीते दिन शराब के नशे में जयसिंह जाटव और ललिया उर्फ कैलाश जाटव के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जयसिंह ने ललिया को सिर में डंडा मारकर गंभीर घायल कर दिया था। इसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की।

—————