सोनीपत में बाइक-कार की टक्कर के बाद युवक काे चाकू घाेंपा

सोनीपत में बाइक-कार की टक्कर के बाद युवक काे चाकू घाेंपा

सोनीपत, 22 अक्टूबर (हि.स.)। सोनीपत में एक कार और बाइक के टकराने के बाद हिंसक झगड़ा हो

गया, जिसमें 7-8 युवकों ने कार सवार दो लोगों पर हमला किया। एक युवक पर चाकू से पेट,

छाती, कमर और टांग पर वार किए गए। उसके दोस्त को भी बचाने के प्रयास में बाएं हाथ पर

चाकू से चोट लगी। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की

गंभीर हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की रात 10 बजे

अपने दोस्तों के साथ सेक्टर 14 की मार्केट में खाना खाने गया था। वहां उसकी कार से

एक बाइक टकरा गई, जिसके बाद बाइक सवार युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मुआवजे की मांग

की। कुछ ही देर में 7-8 युवक और आए, जिन्होंने उन पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। उनमें

से एक युवक ने चाकू निकालकर दीपक पर कई वार किए।

दीपक के अनुसार, वह एक हमलावर को संदीप दहिया के नाम से पहचानता

है। पुलिस ने दीपक के बयान पर मंगलवार को संदीप और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज

कर छानबीन शुरू कर दी है।

—————