जिला सहकारी कर्मचारी संघ तीन सूत्रीय मांग पूरी नहीं होने पर फिर से आंदोलन की राह पर
जिला सहकारी कर्मचारी संघ तीन सूत्रीय मांग पूरी नहीं होने पर फिर से आंदोलन की राह पर
जगदलपुर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। सहकारी समितियों के कर्मचारी पिछले दो दिन से काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं, रविवार तक ऐसा करेंगे। इसके बाद साेमवार से दो दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही 22 अक्टूबर को मुख्यमंत्री व खाद्य मंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपेंगे। उल्लेखनीय है कि जिला सहकारी कर्मचारी संघ तीन सूत्रीय मांग पूरी नहीं होने पर फिर से आंदोलन की राह पर हैं।
जिला सहकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष उत्तम सेठिया ने रविवार काे जानकारी देते हुए बताया कि 23 अक्टूबर से 3 नवंबर तक समिति मुख्यालय में भोजन, अवकाश के बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगे। तीनों मांगों को लेकर यदि सरकार ने सकारात्मक रुख नहीं अपनाया तो 4 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे यह हड़ताल रायपुर में होगी। सेठिया ने बताया कि मांगों में मध्यप्रदेश सरकार की तर्ज पर छग सरकार द्वारा भी प्रदेश की 2058 सहकारी समितियों को कर्मचारियों के वेतनमान अन्य सुविधाएं दें। सेवा नियम 2018 में आंशिक संशोधन करते हुए पुनरीक्षित वेतनमान लागू करें और तीसरी मांग 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद हुई संपूर्ण सूखत मान्य करते हुए आगामी वर्षों के लिए धान खरीदी नीति में वर्णित 16.9 में सूखत मान्य का प्रावधान करें। प्रासंगिक व सुरक्षा व्यय व कमीशन, खाद, बीज, उपभोक्ता, फसल बीमा को 4 गुणा बढ़ोतरी कर राशन वितरण पर 500 किलो क्षति पूर्ति पर 5000 रुपये प्रदान करें।
—————









