झारखंड पार्टी ने पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की

झारखंड पार्टी ने पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की

रांची, 20 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड पार्टी ने रविवार को पांच उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। तमाड़ से पूर्व विधायक रमेश सिंह मुंडा के पुत्र राजकुमार मुंडा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, राजकुमार मुंडा के भाई विकास मुंडा के झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना है।

चार दिन पहले भी पार्टी ने पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसमें मनोहरपुर से महेंद्र जमुदा, सिमडेगा से आयरिन एकका, चाईबासा से कोलंबस हांसदा, कांके से अनिल कुमार पासवान और कोलेबिरा से संदेश एक्का का उम्मीदवार बनाया गया है। अब तक पार्टी ने 10 उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं। झारखंड पार्टी ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

उम्मीदवारों के नाम

खरसांवा- सिद्धार्थ होनहागा

जगन्नाथपुर- लक्ष्मी नारायण गगराई

तमाड़- राजकुमार मुंडा

बड़कागांव- मुख्तार अंसारी

सिमरिया- लाल किशोर दास

—————