भाजपा के सभी नेता गठबंधन सरकार के सामने बौने पड़ गए : कमलेश

भाजपा के सभी नेता गठबंधन सरकार के सामने बौने पड़ गए : कमलेश

रांची, 06 अक्टूबर( हि.स.)। पश्चिमी सिंहभूम एवं पूर्वी सिंहभूम विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के जनसंवाद अभियान-लक्ष्य 2024 के तहत आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि अभियान के माध्यम से सरकार के कार्यों और कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे। भाजपा के सभी नेता गठबंधन सरकार के सामने बौने पड़ गए हैं।

कमलेश ने कहा कि गठबंधन सरकार के नेता नहीं, बल्कि सरकार का काम बोल रहा है, जो जनता के दिलों में छप गया है। आगामी विधानसभा चुनाव में जो भी कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे उन्हें विजयी बनाने की जिम्मेदारी आपकी है। समय कम है। सरकार की उपलब्धियां खासकर कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के विभाग द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्य उल्लेखनीय हैं। इतने ही कम समय में हमें इन उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाना है।

कमलेश ने कहा कि जनता के सहयोग से हम लोकसभा में सशक्त विपक्ष के रूप में आए हैं और राहुल के नेतृत्व में भाजपा को नाको चने चबवाने का काम हमने किया है। त्याग तपस्या और बलिदान कांग्रेस के सिद्धांत और इतिहास है। यही कांग्रेस की पहचान है। इससे कांग्रेस ने देश को सशक्त बनाया है। झारखंड से भाजपा को खदेड़ना है। उनकी विभाजनकारी सोच को अमन पसंद झारखंड से दूर रखना है।

—————