चतरा के सिमरिया में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन

चतरा के सिमरिया में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन

चतरा, 18 सितंबर (हि.स.)। झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी चल रही है। सिमरिया अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उपस्थित मतदाताओं से ईवीएम मशीन में सांकेतिक मतदान कराकर उद्घाटन किया गया तथा ईवीएम मशीन के क्रियाकलाप के विषय में जानकारी दी गई।

प्रदर्शन केंद्र में उपस्थित अनुमंडल कर्मियों ने मतदाताओं को मतदान के प्रति सजग रहने की अपील की तथा उन्हें मतदान करने के तौर तरीकों के बारे में बतलाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी राज ने बताया कि ईवीएम प्रदर्शन मतदाताओं को मतदान के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने के लिए खोला गया है। यहां मतदाता मतदान कर सहज महसूस करेंगे और ईवीएम मशीन के उपकरण और उसके काम करने के तरीकों को आसानी से समझ पाएंगे। इसके लिए कर्मियों को प्रदर्शन केंद्र पर विशेष तौर पर तैनात किया गया है।

—————