उत्तरकाशी में बारिश और बर्फबारी से ठंड का प्रकोप, स्कूलों में छुट्टी घोषित

उत्तरकाशी में बारिश और बर्फबारी से ठंड का प्रकोप, स्कूलों में छुट्टी घोषित

उत्तरकाशी, 13 सितंबर (हि.स.)। उत्तरकाशी में लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड में इजाफा हो गया है। भारत-चीन सीमा पर बर्फबारी से पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढंक गए हैं। यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शासन-प्रशासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। निचले क्षेत्रों में बारिश ने पूरे क्षेत्र को ठंड की चपेट में ले लिया है।