कंप्यूटर सीखने गई लड़की के साथ मनचलों की छेड़खानी

कंप्यूटर सीखने गई लड़की के साथ मनचलों की छेड़खानी

जालौन, 8 सितंबर (हि.स.)। कुठौंद थाना क्षेत्र में कम्प्यूटर सीखने गयी 17 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट की घटना घटित हुए। किशोरी के पिता द्वारा दी गयी जांनकारी के अनुसार कस्वा कुठौंद के समीप एक महाविद्यालय में लड़की रोज कम्प्यूटर सीखने जाती थी तो गांव के ही एक मनचले युवक ने बदनीयती से पहले उसका हाथ पकड़ा। जब किशोरी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। लड़की ने गांव जाकर अपने पिता को सुचना दी तो उन्होंने इसकी शिकायत कुठौंद थाने में की। इस पर कुठौंद थाना अध्यक्ष केपी सरोज ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

—————