up-higher-education-rajni-tiwari

यूपी में नकलविहीन परीक्षा व्यवस्था से युवाओं का भरोसा बढ़ा, नई शिक्षा नीति के अनुरूप हो रहे बदलाव : रजनी तिवारी

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नकल माफिया पर प्रभावी रोक लगाई गई है, विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप बदलाव किए जा रहे हैं तथा मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है।