गांधी जयंती पर सुकमा पुलिस ने दिया स्वच्छता के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
सुकमा, 02 अक्टूबर । गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सुकमा पुलिस द्वारा स्वच्छता एवं जन-जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुकमा मयंक गुर्जर ने स्वयं स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए परिसर की साफ-सफाई की। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा स्वयं आगे बढ़कर स्वच्छता अभियान में शामिल होना आमजन को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरूक करने की दिशा में पहल है। इस दौरान डीएसपी सपन चौधरी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।









