bullion-market-gold-silver

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर । अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में आई गिरावट का असर घरेलू सर्राफा बाजार में भी साफ साफ नजर आ रहा है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी के भाव में कमजोरी का रुख बना हुआ है। भाव में हुए बदलाव के बाद सोना आज 750 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 820 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी का भाव भी आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट गया है।

कीमत में आई गिरावट के बाद देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,47,430 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,47,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,35,140 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,35,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,47,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,35,290 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,47,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,35,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,47,480 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,35,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,47,430 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,35,140 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,47,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,35,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,35,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,47,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,35,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,35,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,47,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,35,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में कमजोरी का रुख बना हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,47,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,35,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।