हाथरस में तीन वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक भी बरामद
हाथरस, 14 जुलाई । उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस की सादाबाद पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस ने पुसैनी बंबा मार्ग स्थित हरकेश पहलवान के अखाड़े के पास से दिनेश, योगेंद्र उर्फ छोटू और विष्णु को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे शादियों में क्रॉकरी का काम करते हैं और अतिरिक्त खर्च पूरा करने के लिए मथुरा तथा सादाबाद क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चोरी कर राह चलते लोगों को बेच देते थे।
पुलिस जांच में बरामद एक मोटरसाइकिल मथुरा और दूसरी सादाबाद क्षेत्र से चोरी की होना सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।————–









