खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक सम्पन्न
खूंटी, 10 मई । सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में रविवार को खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। बैठक में खूंटी लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी राजेश गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा क्षेत्र की जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना समय की आवश्यकता है और इसके लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनें और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की गई। नेताओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने पर भी बल दिया।
मौके पर प्रदेश सचिव रामकृष्ण चौधरी, प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, नगर पंचायत क्षेत्र अध्यक्ष गुलाम गौश, जिला उपाध्यक्ष रविकांत मिश्रा, धर्मदास कंडीर, विक्रम नाग, कुणाल कमल कच्छप, शशिकांत होरो, तैयब अंसारी, महासचिव गोपाल भगत, बंधु गंझू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
————









