स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब विधानसभा का 12वां सत्र 13 अप्रैल को बुलाया
महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
हालांकि, विधानसभा सचिवालय ने सत्र का कोई औपचारिक कार्यक्रम जारी नहीं
किया है, लेकिन इस सत्र में सरकार की
ओर से बेअदबी बिल पेश किए जाने की संभावना है। इसके अलावा
विभिन्न विभागों से जुड़े अहम मुद्दों
पर चर्चा होने की उम्मीद है। विशेष रूप से इस दिन धार्मिक
ग्रंथों की बेअदबी पर सिलेक्ट कमेटी की रिपोर्ट पेश की जा
सकती है और इस पर चर्चा होने की संभावना है। बेअदबी का मुद्दा आम आदमी पार्टी
ने चुनावों के दौरान उठाया था और इसके लिए कड़े कानून बनाने की मांग भी की
गई थी।









