passengerr-train-will-not-go-kirandul-till-26th

26 तक किरंदुल नहीं जाएगी पैसेंजर ट्रेन

जगदलपुर, 11 जनवरी । किरंदुल-कोत्तवालसा रेललाइन पर सुरक्षा के तहत आधुनिकीकरण कार्य के चलते विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर को दंतेवाड़ा तक चलाने का निर्णय लिया गया है। विशाखापट्टनम से किरंदुल आने वाली पैसेंजर 11 से 25 जनवरी तक दंतेवाड़ा तक ही चलाई जाएगी । किरंदुल से विशाखापट्टनम जाने वाली पैसेंजर 12 से 26 जनवरी तक दंतेवाड़ा से विशाखापट्टनम के लिए चलेगी । इस बीच दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच पैसेंजर सेवा बंद रहेगी।