जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में 131.60 क्विंटल अवैध धान जप्त
अकलतरा क्षेत्रांतर्गत कार्रवाई ग्राम कल्याणपुर में ब्रजेश निर्मलकर के पास से 35 कट्टी (14 क्विंटल) अवैध धान, दिनेश निर्मलकर से 103 कट्टी (41.20 क्विंटल),पामगढ़ तहसील क्षेत्रांतर्गत कार्रवाई ग्राम रसौटा में लीलाराम रत्नाकर से 85 कट्टी (34 क्विंटल),ग्राम भुईगांव में राधेश्याम अग्रवाल से 62 कट्टी (24.80 क्विंटल),ग्राम भिलोनी में गोकुल पटेल से 44 कट्टी (17.60 क्विंटल) अवैध धान जप्त किया गया है ।कुल 329 कट्टी (131.60 क्विंटल) अवैध धान की जप्ती की गई है। सभी मामलों में मंडी अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि जिले में धान खरीद व्यवस्था को पारदर्शी रखने हेतु अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।









