महमूदाबाद- अज्ञात पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
हादसे के बाद चुनका काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा, जिससे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महमूदाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।









