केजरीवाल ने नेहरू जयंती पर किया नमन, बाल दिवस पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट पर लिखा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। उन्हाेंने कहा कि सभी को मिलकर बाल दिवस के इस मौके पर बच्चों के सपनों को पंख देने का प्रण लेंना चाहिए, क्योंकि बच्चे ही कल का भारत बनाएंगे।

उल्लेखनीय है कि, हर साल 14 नवंबर को नेहरू का जन्मदिवस मनाया जाता है, जिसे ‘बाल दिवस’ के रूप में भी जाना जाता है। नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव था, इसलिए उनका जन्मदिन बच्चों के उत्सव के रूप में देशभर में मनाया जाता है।