historic-release-of-120-bahadur-screening-in-defen

‘120 बहादुर’ का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पूरे देश के रक्षा थिएटर्स में होगी स्क्रीनिंग

सैनिकों और उनके परिवारों तक पहुंचेगी फिल्म

‘120 बहादुर’ को विशेष रूप से सेना के जवानों और उनके परिवारों तक पहुंचाने के लिए व्यापक पैमाने पर रिलीज किया जा रहा है। यह पहल दूर-दराज की चौकियों पर तैनात सैनिकों तक सिनेमा पहुंचाने की अनोखी कोशिश है। पिक्चरटाइम के संस्थापक और सीईओ सुशील चौधरी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सेवारत जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के मनोरंजन की पहुंच बढ़ाना है। वर्तमान में भारत में केवल लगभग 30% सैनिकों को ही रक्षा सिनेमाघरों तक पहुंच मिल पाती है, जिसे बढ़ाने की दिशा में यह फिल्म महत्वपूर्ण साबित होगी।

‘120 बहादुर’ की कहानी