विवाहिता के खुदकुशी मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
दर्ज मामले में बेटी को सुसाइड करने के लिए मजबूर करने को लेकर लरियाडीह निवासी 22 वर्षीय धोनी यादव, सदानंद यादव और विजय यादव को आरोपित बनाया है।
दिए आवेदन में बाबूलाल ठाकुर ने कहा कि धोनी यादव पिछले दो माह से अवैध संबंध बनाने के लिए मेरी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था और नहीं करने पर जान मारने की धमकी दे रहा था। उन्होंने कहा कि यह जानकारी मेरी बेटी के द्वारा मायके आने पर दिया गया। मामले की जानकारी पर मैं अपने दामाद का बेंगलुरु से आने का इंतजार कर रहा था ताकि धोनी यादव से पूछताछ कर सके। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी धोनी के टॉर्चर में आकर जान दे दी और घर वालों को पता नहीं था। घटना की जानकारी भी धोनी यादव के द्वारा ही सबको दिया गया। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की गई। कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि इस मामले में प्राथमिक दर्ज कर जांच शुरू की गई है।









