वाराणसी में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने रन फॉर यूनिटी में लगाई दौड़
रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर सहित महानगर के मंडलों से आए हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रवीन्द्र जायसवाल ने मलदहिया चौराहे पर 9.62 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति द्वार के स्थापन का शिलान्यास किया। रवीन्द्र जायसवाल ने पत्रकारों से बताया कि पटेल ने देश को छोटे राज्यों के टुकड़े में बंटने से बचा लिया और एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प पूर्ण किया। सरदार पटेल की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता रन फॉर यूनिटी में भाग ले रहे हैं। आज उनकी जयंती के अवसर पर ही स्मृति द्वार का शिलान्यास किया गया है।









