राजगढ़ःअंतिम संस्कार में शामिल होने गए ग्रामीणों पर मधुमक्खी के झुंड ने किया हमला
पुलिस के अनुसार ग्राम डेडिया में अंतिम संस्कार में शामिल होने गए ग्रामीणों पर मधुमक्खी के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें रामलखन (30) पुत्र कमलसिंह सौंधिया निवासी लहरची, रामबाबू (25) पुत्र बनेसिंह सौंधिया निवासी हासरोद, दरयावसिंह (60)पुत्र कनीराम सौंधिया निवासी हासरोद, महेश (50)पुत्र कुमेरसिंह सौंधिया निवासी लहरची, रामकैलाश (40) पुत्र कुमेरसिंह सौंधिया निवासी लहरची और राजू (35)पुत्र प्यारजी सौंधिया निवासी लहरची घायल हो गए, जिन्हें एम्बूलेंस वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।









