पहली राखी बंधेगी महाकाल को, लगेगा सवा लाख लड्डुओं का महाभोग

इस संबंध में मंदिर प्रबंधन की ओर से शुक्रवार शाम बताया गया कि मंदिर में दर्शन के लिए जानेवाले श्रद्धालु भी भगवान के चरणों में रक्षा सूत्र अर्पित करेंगे। महाकाल मंदिर के पुजारी परिवार द्वारा हर वर्ष भगवान के लिए राखी अपने हाथों से तैयार की जाती है। इस बार राखी में मखमल का कपड़ा, मोतियों की लड़ों और रेशमी धागे का उपयोग करके आकर्षक लेकिन परंपरागत राखी का निर्माण किया गया है। राखी के केंद्र में भगवान गणेश विराजीत हैं। इस बार पं. अमर पुजारी के परिवार द्वारा भगवान के चरणों में बेसन,शुद्ध घी और सूखे मेवे से निर्मित सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा।