मृतका के पुत्र ने छह लोगों के खिलाफ दी हत्या की तहरीर

रविवार को दोपहर में इमीलिया थोक में भाई को राखी बांधने बहन उर्मिला आई था। तभी पड़ोसियों से भाई का झगड़ा हो गया। झगड़े में बीच बचाव करते समय पड़ोसियों की महिलाओं ने बहन को धक्का मार दिया। जिससे वह सिर के बल चबूतरे में गिरकर बेहोश हो गई थी। इलाज को सदर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। मां की मौत की सूचना पर ननिहाल आए इकलौते पुत्र रोहित कुमार ने छह लोगों के खिलाफ मां की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि पुत्र की तहरीर मिली है। सोमवार को मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी। उधर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपियों के घरों के आसपास पुलिस बल तैनात है।